इंदौर: स्वच्छता में देशभर में पहचान बना चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा विशेष दल के साथ इंदौर पहुंचे और शहर की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर इंदौर के विकास मॉडल, स्वच्छता व्यवस्था और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, संभावित समझौते और निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
