मूंग तुलाई में लापरवाही, किसान हो रहे परेशान

बुधनी. समर्थन केन्द्रों में मूंग तुलाई के लिए किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सुबह 4 बजे से वेयरहाउस में लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं. लेकिन 11 बजे तक तुलाई प्रारंभ नहीं की जा सकी. बारिश के बावजूद ट्रैक्टर-ट्राली खुले आसमान के नीचे खड़े रहे. देरी से ही सही लेकिन सरकार द्वारा मूंग तुलाई प्रारंभ हो गई है. ग्राम जोशीपुर के भाग्यश्री वेयरहाउस पर सैकड़ों ट्रालियों की लाइन लगी हुई थी. अचानक बारिश आ गई. किसान ने तिरपालों से फसल को बचाते रहे, लेकिन 11 बजे तक तुलाई प्रारंभ नहीं हुई. एफएक्यू मापदंड भी किसानों के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहा है. कई किसानों के सैंपल रिजेक्ट हो रहे हैं. ग्राम जैत निवासी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी मूंग थ्रेसर से निकाली गई है. लेकिन वेयरहाउस पर रिजेक्ट कर दी गई. जहाजपुरा के किसान दीनदयाल मीणा ने बताया कि सुबह 4 बजे से खड़ा हूं. साढ़े 11 बजे तक सर्वेयर नहीं आया.

Next Post

सांदीपनि विद्यालय में एक हजार बच्चों के बैठने के लिए महज 13 कमरे

Wed Jul 23 , 2025
बुधनी. नगर के सांदीपनि विद्यालय में लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं और बैठक व्यवस्था के लिए मात्र 13 कमरे उपलब्ध हैं. जो स्कूल प्रबंधन के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. लगभग हजार बच्चों को इन 13 कमरों में बैठाकर अध्ययन करवाना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. […]

You May Like