ग्वालियर: भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति 2026’ के दौरान आज शुक्रवार को ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस से पोखरण के लिए फाइटर विमान उड़ान भरेंगे।भारतीय वायुसेना पाक सीमा पर 12 हजार किलो के बम दागेगी।
भारतीय वायु सेना आज 27 फरवरी को मेगा ‘वायु शक्ति 2026’ अभ्यास में पाकिस्तान सीमा के पास पोखरण में अपनी वायु शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इस अभ्यास में राफेल, सुखोई-30, तेजस, मिराज-2000, जगुआर जैसे 100 से अधिक विमान और प्रचंड, अपाचे, चिनूक जैसे हेलीकॉप्टर अपनी ताकत दिखाएंगे।
