ग्वालियर: शिवपुरी मोहना हाइवे पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति ओर उसके साथ बैठा 5 साल का मासूम बच्चा बाइक समेत ज़मीन पर गिर पड़े। दोनों घायल हो गये। बच्चे के पिता के हाथ में चोट आई और खून बहने लगा। बच्चे को भी हल्की चोट आई है। तभी भोपाल से ग्वालियर अपने निजी वाहन से आ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सादिक खान मेव ने अपना वाहन रुकवाया और मासूम बच्चे और उसके पिता को रोड से साइड बैठाकर उनको ढांढस बंधाया। देखते ही देखते मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई ओर लोग अपने अपने वाहनों से उतरकर मौके पर जमा हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Post
रौन में भूसा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Thu Jun 18 , 2026
भिण्ड: रौन थाना क्षेत्र के बहादुरपुरा गांव में दो पक्षों में मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। भूसा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। फरियादी युवक ने रौंन थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट […]

You May Like
-
10 months ago
10 दिसंबर के पहले हटा लें अपने-अपने आशियाने, नोटिस