कलेक्टर कार्यालय में विवाह को लेकर हंगामा, हिंदू धर्म सेना के विरोध के बाद विवाह रद्द

जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को एक युवक-युवती के विवाह कार्यक्रम को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं को युवक की पहचान और धर्म को लेकर जानकारी मिली। संगठन का दावा है कि युवक ने अपना नाम अंकुश बताया था, जबकि बाद में उसके ईसाई समुदाय से होने की जानकारी सामने आई। हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाह कार्यक्रम का विरोध किया।

विरोध और हंगामे के बाद विवाह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। युवती के मध्य प्रदेश से बाहर की रहने वाली होने की बात सामने आई है, जबकि युवक जबलपुर के शास्त्री ब्रिज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। संगठन ने पूरे मामले में युवक-युवती के दस्तावेजों और पहचान की प्रशासनिक स्तर पर जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होनी चाहिए। मौके पर संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, अविनाश सुखदान, सचिन कनौजिया, निखिल रजक, मुकेश रजक, नितेश पारस, दिनेश छापेल, आयुष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

रीतू बराला केस में FIR पर सस्पेंस, NSUI का 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में NSUI छात्रा रीतू बराला से कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है। रीतू बराला अपने साथियों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा। NSUI ने चेतावनी दी […]

You May Like

Play sound