पुलिस ने छात्रावास में छात्रों को किया जागरूक, तनाव से दूर रहने का दिया संदेश

ओंकारेश्वर, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में आज दिनांक 04 सितंबर 2026 को थाना मांधाता की टीम ने शासकीय सीनियर बालक छात्रावास ओंकारेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

टीम ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी अनोख सिंधिया ने सरकारी नौकरी की तैयारी और उज्जवल भविष्य के लिए मोटिवेट किया। एएसआई जियालाल केवड़े ने फिजिकल एक्टिविटी और पढ़ाई के महत्व पर जानकारी दी। प्रधान आरक्षक भगवान धनगर ने व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं को निडर होकर सुलझाने के तरीके बताए। आरक्षक अमित कुशवाहा ने नशे से दूरी और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर छात्रों से नोट कराए। कार्यक्रम में हॉस्टल अधीक्षक संतोष कुमार प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस ने चाकूबाजों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, जिसमें वे कान पकड़कर दोबारा अपराध न करने की कसम खाते नजर आए। मामला 29 अगस्त की रात गांधी चौक […]

You May Like