
इंदौर. कांग्रेस सैनिकों के सम्मान में जयहिंद तिरंगा यात्रा निकालेगी. यात्रा 26 मई को शाम को निकली जाएगी. यात्रा नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर खत्म होगी. यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी शामिल होंगे.26 मई को शाम 6 बजे नेहरू प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे तक निकलेगी. यात्रा को लेकर शहर प्रभारी रवि जोशी, ग्रामीण प्रभारी अवनीश भार्गव, सह प्रभारी गजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को यात्रा सफल बनाने के निर्देश दिए.
