फायरिंग कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला और साथी सुरेश रजक गिरफ्तार 

छतरपुर। चार दिन पहले हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोरवा गांव के पास बोलेरो वाहन से गुजर रहे युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला और उसके साथी सुरेश रजक को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने बोलेरो सवार युवक धर्मेंद्र सिंह की हत्या की नीयत से गोली चलाई थी, हालांकि वह किसी तरह बच निकला और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 315 बोर की देसी कट्टा और ब्रीजा कार जब्त की है। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला पर पहले से ही अवैध हथियार, शराब और मारपीट के सात अपराध दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अब वारदात के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में आगे की जांच कर रही है।

Next Post

रीवा में मनाया गया स्थापना दिवस 

Sat Nov 1 , 2025
रीवा। रीवा में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने […]

You May Like