रक्षाबंधन पर बहनों की जेल में मुलाकात के लिए बनाए नियम, प्रात: 7 से 12 बजे तक लिखाने होंगे नाम

ग्वालियर: रक्षाबंधन 9 अगस्त के अवसर पर राखी बांधने के लिये केन्द्रीय जेल ग्वालियर में बंदियों से उनकी बहनों की प्रत्यक्ष मुलाकात कराई जायेगी। मुलाकात के लिये आने वाली बहनों को जेल विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सभी बहनें सीसीटीव्ही कैमरा की निगरानी में रहेंगीं। जेल अधीक्षक के अनुसार रक्षाबंधन यानि शनिवार 9 अगस्त के दिन मुलाकात के लिये बहनों के नाम प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखे जायेंगे, इन्हीं बहनों की दिन में 3 बजे जेल में भाईयों से मुलाकात कराई जायेगी। समयावधि के बाद मुलाकात के लिये अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा।

मुलाकात के दौरान बाहरी सामग्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। इसलिए बहनों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आएं। जेल कैन्टीन से रक्षाबंधन की विशेष किट निर्धारित मूल्य का भुगतान कर प्राप्त की जा सकेगी। इस किट में राखी, मिठाई, कुमकुम व अक्षत उपलब्ध रहेगा।
कोई भी बहन अपने साथ प्रतिबंधित सामग्री जैसे मोबाइल व मादक पदार्थ इत्यादि लेकर नहीं आ सकेगी।

Next Post

कानपुर वॉरियर्स उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में नवीनतम फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल

Thu Aug 7 , 2025
कानपूर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के अपने पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद, एसजे अपलिफ्ट कबड्डी ने यूपीकेएल सीजन 2 के लिए एक नई फ्रेंचाइजी, कानपुर वॉरियर्स, को शामिल करने की घोषणा की है। बीए स्पोर्ट्स क्लब एलएलपी के स्वामित्व और संचालन वाली, और उद्यमी भूमिका वोरा […]

You May Like