भोपाल-इंदौर हाईवे पर आईशर और ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल; लगा लंबा जाम

आष्टा। जावर थाना क्षेत्र में भोपाल-इंदौर हाईवे पर सोमवार को आईशर वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा.

मेहतवाड़ा के समीप भोपाल-इंदौर हाईवे पर आईशर वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि आईशर वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया और उसके पैर बुरी तरह फंस गए. सूचना मिलते ही जावर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया. घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. जाम का असर मेहतवाड़ा के पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर भी देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

स्थानीय नागरिक रूपचंद जैन के अनुसार, हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते एक तरफ का मार्ग बंद था और दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही लेन से गुजर रहा था. बताया जाता है इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए. हादसे के पीछे तेज रफ्तार और अपर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन को प्रमुख कारण माना जा रहा है. मौके पर निर्माण एजेंसी का कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था. केवल सूचना बोर्ड के माध्यम से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था, जिसे कई वाहन चालकों ने नजरअंदाज कर दिया. हादसे के बाद जावर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया.

Next Post

दो बाईको की सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत

Mon May 4 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया सड़क मार्ग में आज सोमवार की दोपहर के वक्त दो मोटरसाइकिलो के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। एक युवक की हालत नाजुक है। जानकारी […]

You May Like