दो बाईको की सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया सड़क मार्ग में आज सोमवार की दोपहर के वक्त दो मोटरसाइकिलो के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। एक युवक की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार शिवगढ़ निवासी श्यामबिहारी साहू उम्र 34 वर्ष मोटरसाइकिल से एक अपने अन्य साथी लवकेश साहू के साथ कहीं जा रहा था कि दुधमनिया में सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों मोटरसाइकिल के चारों युवक घायल हो गये। सभी घायलों के उपचार के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां श्यामबिहारी दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। दो युवको को सामान्य चोटे हैं।

Next Post

बिहार के पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश का कहर, चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Mon May 4 , 2026
मोतिहारी, 04 मई (वार्ता) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को तेज आंधी और बारिश में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव स्थित मोतिहारी-ढाका […]

You May Like