नशे पर रोकथाम के उद्देश्य से दिलाई शपथ

शाजापुर।मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कार्य योजना के पालन में जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर आंनद कुमार तिवारी प्रधान जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में आज जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला न्यायाधीष के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला स्थापना के समस्त न्यायाधीषगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी के विषिष्ट आतिथ्य में न्यायालयीन अधिकारी कर्मचारीगण, अधिवक्तागण को नशा पीडि़तों को विधिक सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताते हुए नशा नहीं करने पर जोर दिया. बताया कि नशा पर अंकुश लगाकर ही स्वस्थ समाज का सपना साकार किया जा सकता है।

Next Post

भारतीय विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं रूसी विश्वविद्यालय

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) अमेरिकी विश्वविद्यालयों में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के ट्रम्प प्रशासन के प्रयास में रूसी विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को नया अवसर दिख रहा है और वे भारतीय छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के अभियान में लगे हैं। रूसी विश्वविद्यालयों तथा […]

You May Like