बिना फिटनेस, परमिट के सडक़ों पर दौड़ रहीं थी स्कूल बसें, आरटीओ ने पकड़ी 11 बसें

जबलपुर: मासूम बच्चों और छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों पर जबलपुर क्षेत्रीय परिवहन विभाग का हंटर चला। भेड़ाघाट में परिवहन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एलएनसीटी कॉलेज और शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल की कुल 11 बसों को बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होते हुए पकड़ा। विभाग ने दोनों संस्थानों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार आरटीओ टीम ने भेड़ाघाट चौराहा और शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल परिसर में दबिश दी। जांच के दौरान एलएनसीटी कॉलेज के नाम पर पंजीकृत 7 बसें एमपी20 डीए 0882, एमपी 20 डीए 1075, एमपी 20 डीए 1076, एमपी 20 डीए 0883, एमपी20 पीए 0855, एमपी 20 पीए 0857, एमपी 20 पीए0859 बिना वैध फिटनेस और परमिट के सडक़ों पर दौड़ रही थीं। मौके पर कॉलेज के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के.ओ. शिवहरे ने सफाई दी कि बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस का रिन्यूअल पेंडिंग है, जिसके कारण फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं हो सका। इ सी प्रकार शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल की भी 4 बस एमपी 20 डीए 2471, एमपी 20 डीए 1045, एमपी 20 डीए 1367, एमपी 20 डीए 1046 के पास मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह नजर आया।
12 जुलाई तक का अल्टीमेटम, तब तक परिवहन पर पूरी रोक
कार्रवाई के बाद शिव शक्ति स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने लिखित आश्वासन दिया है कि आगामी 12 जुलाई को स्कूल खुलने से पहले सभी बसों के फिटनेस और परमिट संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएंगे। परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक एक-एक कागज दुरुस्त नहीं हो जाता, इन बसों से बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने दोनों संस्थानों के प्रबंधन को अंतिम चेतावनी दी है कि सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानदंडों को तुरंत पूरा करें। बिना शत-प्रतिशत वैध दस्तावेजों के किसी भी छात्र का परिवहन नहीं होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को सीधे जब्त कर लिया जाएगा। यदि भविष्य में इन वाहनों के कारण कोई भी अप्रिय स्थिति या दुर्घटना होती है, तो इसकी संपूर्ण कानूनी, प्रशासनिक और आपराधिक जिम्मेदारी केवल और केवल स्कूल व कॉलेज प्रबंधन की होगी।

Next Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल

Wed Jul 1 , 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंदौर जा रही बस की ट्रक से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। ASP ने बचाव कार्य की पुष्टि की। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। […]

You May Like

Play sound