दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंदौर जा रही बस की ट्रक से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। ASP ने बचाव कार्य की पुष्टि की।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कई और लोगों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भीषण हादसा राजस्थान दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। कोलवा पुलिस स्टेशन इलाके में हरिद्वार से इंदौर जा रही एक बस का कंट्रोल बिगड़ गया और वह एक ट्रेलर से टकराकर आग की चपेट में आ गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही दौसा और बांदीकुई से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जांच चल रही है।

दौसा में बस और ट्रक की टक्कर
दौसा जिले के कोलवा पुलिस स्टेशन इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सड़क हादसा हो गया।

एडिशनल SP योगेंद्र फौजदार ने दी जानकारी
प्रारंभिक जानकारी में एडिशनल SP योगेंद्र फौजदार ने बताया, “इंदौर से हरिद्वार जा रही एक बस दिल्ली हाईवे पर एक रेस्ट एरिया के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। SP और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बस में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।”

6 लोगों की जलकर हुई मौत
SP पीयूष दीक्षित ने बताया, “यह हंस ट्रैवल्स इंदौर की स्लीपर बस थी। दूसरी गाड़ी एक खाली ट्रक था। दोनों गाड़ियां सड़क के सीधे हिस्से पर चल रही थीं। छह लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि दो अन्य की मौत सिर में चोट लगने से हुई। बाकी घायलों की हालत स्थिर है।”

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा में बस और ट्रक की टक्कर की सूचना मिलते ही कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन लोगों की आत्माओं को शांति दें जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और उनके परिवारों को हिम्मत दें। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आठ लोगों की मौत हो गई है, कई अन्य घायल हुए हैं और कई लोगों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, सरकार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनानी चाहिए।”

Next Post

जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed Jul 1 , 2026
‘लॉक अप सीजन 2’ में कंगना रनौत इस वीकेंड जनता की आवाज बनकर एंट्री करेंगी। वह फराह खान और रितेश देशमुख के साथ पहले एविक्शन में अहम भूमिका निभाएंगी। ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 अब अपने पहले बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। […]

You May Like