जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें

‘लॉक अप सीजन 2’ में कंगना रनौत इस वीकेंड जनता की आवाज बनकर एंट्री करेंगी। वह फराह खान और रितेश देशमुख के साथ पहले एविक्शन में अहम भूमिका निभाएंगी।

ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 अब अपने पहले बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। शो के पहले हफ्ते का एलिमिनेशन यानी ‘टर्मिनेशन’ होने वाला है और इसी के साथ दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस वीकेंड शो में खास अंदाज में एंट्री करने वाली हैं।

हालांकि इस बार वह होस्ट नहीं, बल्कि ‘जनता की आवाज’ के रूप में नजर आएंगी और पहले एविक्शन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी। कंगना की एंट्री की खबर सामने आते ही शो के कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर पहले हफ्ते में किस प्रतियोगी का सफर खत्म होगा।

क्या है जनता की आवाज का नया ट्विस्ट
इस सीजन में मेकर्स ने जनता की आवाज नाम से नया कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसके तहत कंटेस्टेंट्स के खेल, उनके फैसलों और व्यवहार का आकलन दर्शकों की राय के आधार पर किया जाएगा। इसी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर कंगना रनौत जेल के अंदर पहुंचेंगी। उनकी मौजूदगी सिर्फ औपचारिक नहीं होगी, बल्कि वह कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल भी पूछेंगी और एविक्शन की प्रक्रिया में अपनी राय देंगी। ऐसे में इस वीकेंड का एपिसोड पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

कंगना ने कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी
शो में वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि ‘लॉक अप’ हमेशा सच का सामना करने वाला शो रहा है। उनके मुताबिक, हर प्रतियोगी को अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेनी होगी। कंगना ने कहा कि यह शो हमेशा अपने सच को स्वीकार करने के बारे में रहा है, चाहे वह कितना भी कड़वा क्यों न हो। इस वीकेंड मैं ‘जनता की आवाज’ बनकर आ रही हूं और इतना जरूर कहूंगी कि हर फैसले की एक कीमत होती है, जिसे चुकाना पड़ता है।

फराह खान और रितेश देशमुख के साथ लेंगी फैसला
पहले एविक्शन में कंगना रनौत, शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर फैसला लेंगी। फिलहाल श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर डेंजर जोन में बताए जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले हफ्ते में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होता है और कंगना रनौत की ‘जनता की आवाज’ किस पर सबसे ज्यादा भारी पड़ती है।

Next Post

पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश, पानी-पानी हुआ शहर 

Wed Jul 1 , 2026
सतना : जिस मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है वह विंध्य में  दस्तक देते हुए सीधी जिले तक पहुंच चुका है,और अगले 1-2 दिन में उसके सतना-मैहर तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में शहर में 45.5 मिमी बारिश हो जाने के कारण […]

You May Like