कड़ाके की ठंड में कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 292 वांरटी गिरफ्तार

ग्वालियर:पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहर में 167 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराये। इसके अलावा 167 बदमाशों और 152 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया और आधा दर्जन वाहन चालकों को चंकिंग में पकड़ा गया है। यह चेहरे पर नकाब पहनकर घूम रहे थे।कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी । गुण्डों व हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड अपडेट किये गये है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों में डर पैदा करने के लिये आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
ग्वालियर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच दरमियानी रात पुलिस का बदमाशों के खिलाफ कड़ा एक्शन देखने को मिला। ऐसी ठंड जिसमें लोग घरों में छुपकर बैठे थे पुलिस जवान व अफसरों ने बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चलाया। घने कोहरे के बीच ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर 292 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 319 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को उनके घर पहुंचकर रजाई से निकालकर चेक किया। पुलिस अफसरों ने पूछा कि अब तुम्हारा घर का खर्च कैसे चल रहा है। कहीं किसी अपराध में भागीदार तो नहीं बने। दरमियानी रात पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। इसके बावजूद पुलिस की 50 से अधिक टीमें रात 11 बजे से शहर और देहात क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त पर निकलीं।

Next Post

जेसी मिल की जमीन पर किसका है मालिकाना हक, म्यूटेशन से मालिकाना हक तय नहीं

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर: बहुचर्चित जेसी मिल्स लिमिटेड की जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। हार्हकोर्ट ने साफ कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना या म्यूटेशन होना किसी भी स्थिति में जमीन के मालिकाना हक का सबूत नहीं है।मध्यप्रदेश की ग्वालियर खंडपीठ […]

You May Like