सडक़ पर खड़े मवेशियों से टकराई कार, हादसे में चार लोग घायल

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार सुबह 11 बजे एक सडक़ हादसा हुआ. सडक़ पर अचानक आवारा मवेशी आ जाने से एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया. इस हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बच्चा श्याम, सलोनी, धापू बाई और बलराम के रूप में हुई है. ये सभी पीर खेड़ी से इंदौर के पास स्थित राजपुरा अपने घर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार जैसे ही उनका वाहन अभयपुर गांव के पास पहुंचा सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ गया. मवेशियों को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी.

Next Post

देवास में नर्मदापुरम का परचम: 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में आरवी सराठे ने जीता स्वर्ण पदक

Mon Jan 19 , 2026
नर्मदापुरम। देवास में आयोजित 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नर्मदापुरम जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरवी सराठे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। आरवी की इस उपलब्धि से नर्मदापुरम जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। आरवी सराठे पिता […]

You May Like