ओडिशा: कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लगी

भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा के संबलपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत केसिंगा से गुजर रही कोयले से लदी एक मालगाड़ी में शुक्रवार को भीषण आग लग जाने से पांच डिब्बे प्रभावित हुए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना आज शाम करीब 7:15 बजे हुयी। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल आपातकालीन कार्रवाई शुरू कर दी।

अधिकारियों ने आग का पता चलते ही तुरंत सुरक्षा और आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन तथा अग्निशमन सेवाओं को सतर्क कर दिया।

प्रभावित ट्रेन को लगभग 8:15 बजे टिटलागढ़ लाया गया, जिसके बाद आग बुझाने का सघन अभियान शुरू किया गया। अग्निशमन दल के कर्मी लगभग 8:25 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत आग की लपटों को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में मालगाड़ी के पांच डिब्बे प्रभावित हुए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ, इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही अप्रभावित है और परिचालन सामान्य रूप से जारी है।

 

Next Post

गिल के शतक ने दिल जीता, गुजरात फाइनल में पहुंचा

Sat May 30 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़ (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (104) की शकीय और साई सुदर्शन (58) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को आठ गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। 19वें […]

You May Like