शिवपुरी के शिव रिसोर्ट में मैनेजर की संदिग्ध मौत, ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रूम बुक था

शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित शिव रिसोर्ट मे देर रात एक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मैनेजर बनारस जिले का रहने वाला है और इंदौर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ कमरे मे रूका हुआ था।युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी राकेश यादव उम्र 45 साल के रूप में हुई है। राकेश इंदौर में एक कीटनाशक दवा बनाने वाली कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था, राकेश दतिया जिले की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ कमरे में रुका हुआ था।

वर्तमान मे युवक की महिला मित्र इंदौर के महालक्ष्मी गंज में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया गया है कि राकेश और उसकी महिला मित्र पूर्व भी इस होटल शिव रिसोर्ट में रूकी हुई थी। देर रात राकेश की महिला मित्र होटल की रिसेप्शन पर पहुंची थी और कहा कि राकेश की तबीयत खराब है,राकेश हालत बिगड़ने पर महिला और होटल का स्टाफ राकेश को लेकर 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

कोलारस की नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी की पत्नी बनकर रह रही थी

Fri Nov 28 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर मुस्कान अभियान के तहत की गई। नाबालिग के पिता ने बदरवास थाने […]

You May Like