कोलारस की नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी की पत्नी बनकर रह रही थी

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर मुस्कान अभियान के तहत की गई। नाबालिग के पिता ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को दिल्ली के विकास नगर इलाके में रखा गया है। इसके बाद बदरवास थाना पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और नाबालिग को माता-पिता की मौजूदगी में बरामद किया।नाबालिग ने बयान दिया कि सत्यभान गुर्जर उसे शादी का झांसा देकर घर से ले गया था और दिल्ली में पति-पत्नी की तरह रख रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने केस में और भी गंभीर धाराएं जोड़ दीं हैं। पुलिस ने आरोपी सत्यभान गुर्जर (20 वर्ष), निवासी प्रतापपुरा (थाना रिठौरा, मुरैना) को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को डब्ल्यूपीएल में गुजरात ने 45 लाख में खरीदा

Fri Nov 28 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन में गुजरात ने 45 लाख में खरीदा है।ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने ऑल इंडिया सीनियर्स टी-20 […]

You May Like