इंदौर: पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध भांग रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एमजी रोड और परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भांग जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर सुतार गली नगर निगम रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई.
यहां आरोपी ओमप्रकाश चौहान उम्र 48 साल निवासी छत्रीबाग गली नंबर-1, हाल निवासी सुतार गली को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 748 ग्राम अवैध गीली भांग बरामद हुई. पुलिस ने भांग जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. वहीं परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि कल्याण मिल के खाली मैदान से आरोपी सुनील उम्र 30 साल निवासी लालगली परदेशीपुरा को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से करीब 365 ग्राम भांग बरामद की है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
