अय्यर-स्टॉयनिस के बूते पंजाब ने दिल्ली को दिया 207 रन का लक्ष्य

जयपुर 24 मई (वार्ता) जॉश इंग्लिस (32) और श्रेयस अय्यर (53) की तेज तर्राक पारियों के बाद मार्कस स्टॉयनिस (44 नाबाद) के विस्फोटक अंदाज के बूते पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 66वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 206 रन बनाये।

सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में इनफार्म बल्लेबाज प्रियांश आर्य (6) का विकेट जल्दी गिरने के बाद प्रभसिमरन सिंह (28) के साथ इंग्लिस ने रन गति को तेज करते हुये 5़.2 ओवर में 55 रन जोड़ लिये। इस बीच विप्रज निगम ने पहले इंग्लिस और अगले ओवर में प्रभसिमरन को निपटा कर पंजाब की रफ्तार को काबू में करने का प्रयास किया। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर पर टिक कर स्कोरबोर्ड को चलाने का क्रम जारी रखा। मध्यक्रम में नेहाल बढेरा (16) और शंशाक सिंह (11) अपनी टीम के लिये खास योगदान नहीं दे सके।

उधर, नये बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ने क्रीज पर आते ही चौके छक्कों की बौछार कर दी। दिल्ली के गेंदबाज उनके आक्रामक अंदाज के आगे बेवश नजर आये। इस बीच कुलदीप यादव ने 18वें ओवर श्रेयस अय्यर के तौर पर कीमती विकेट के अलावा अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई को मात्र एक रन पर आउट कर पंजाब की उम्मीदों की हवा निकालने की कोशिश की। अय्यर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 34 गेंदों पर पर पांच चौके और दो छक्के लगाये। कप्तान के आउट होने पर स्टॉयनिस ने गियर बदलते हुये मोहित कुमार के 19वें ओवर में चौके छक्के की बरसात करते हुये 22 रन जोड़े।

आखिरी ओवर में हरप्रीत बराढ ने पहली ही गेंद पर छक्का लगा कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया और पंजाब दिल्ली के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा। दिल्ली की ओर से मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किये जबकि कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो दो विकेट झटके।

Next Post

पाटीदार और कमिंस पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Sat May 24 , 2025
लखनऊ, 24 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार रात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम के मैच नंबर 65 के […]

You May Like