ब्यावरा: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान केबल कटने के कारण आये फाल्ट से ट्रेने एवं मालगाड़ी घंटो लेट हुई.जानकारी के अनुसार ब्यावरा स्थित रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान जेसीबी से केबल कटने के बाद फाल्ट होने से सिंदूरिया एवं ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन एवं मालगाड़ी खड़ी रही. जिसके कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बीना से चलकर नागदा की ओर जाने वाली ट्रेन लगभग दो घंटे से अधिक समय तक समीपस्थ सिंदूरिया रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. स्टेशन पर ही एक मालगाड़ी भी घंटो तक खड़ी रही.
दोनों ट्रेनों की हुई क्रॉसिंग
जब ब्यावरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बीना-नागदा ट्रेन खड़ी हुई थी तभी प्लेटफार्म नंबर 2 पर बीना से चलकर नागदा की ओर जाने वाली ट्रेन भी आयी. दोनों ट्रेनों की यहां पर क्रॉसिंग हुई.
Next Post
विधायक गोलू शुक्ला के यहाँ काम करने वाली युवती ने की खुदकुशी
Thu Jan 22 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका अपने माता-पिता के साथ विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर काम करती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत […]

You May Like
-
4 months ago
एनआईटीटीटीआर भोपाल में नवोत्कर्ष महोत्सव की शुरुआत
-
3 weeks ago
अधारताल-बरगी में चाकूबाजी, दो घायल
-
9 months ago
कोरोना के आठ नए मरीज,एक्टिव केस बढ़कर 72