ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम मेढ़ी में तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के उखरी निवासी गणेश शर्मा (37) पेशे से ट्रांसपोर्ट ड्राइवर हैं, वे ग्राम चंद्रभान पिपरिया में कुलदेवी की पूजा के लिए गया था।

उनके बड़े भाई भोला प्रसाद शर्मा का परिवार गांव में ही रहता है उनका भतीजा गौरव शर्मा (24) किसी काम से बाइक लेकर ग्राम मेढ़ी गया हुआ था। जब गौरव अपनी मोटरसाइकिल से जबलपुर की ओर लौट रहा था, तभी मेढ़ी जैन मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही गौरव सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा गणेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय कंपनियों की बैलेंसशीट मजबूत: रिपोर्ट

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) पहले अमेरिकी आयात शुल्क और अब पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय कंपनियों की बैलेंसशीट मजबूत बनी हुई है और उनका कर्ज का अनुपात घट रहा है। साख निर्धारक एजेंसी केयरएज रेटिंग्स की साख गुणवत्ता रिपोर्ट ‘क्रेडिट रेशियो’ के अनुसार, साख बढ़ने और घटने का अनुपात […]

You May Like