आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा यूएस ओपन के फाइनल में

आयोवा (अमेरिका) 29 जून (वार्ता) भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा ने यूएस ओपन 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।

शनिवार रात एक घंटा सात मिनट तक चले मुकाबले में विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद 20 वर्षीय आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 9 चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन को 21-23, 21-15, 21-14 से हराया। आयुष ने पहली बार किसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में जगह बनाई है। वह खिताबी मुकाबले में तीसरे वरीयता प्राप्त कनाडा के ब्रायन यांग से भिड़ेंगे है।

वहीं महिला वर्ग में 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पोलिना बुहरोवा को 21-14, 21-16 से हराकर महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ तन्वी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। फाइनल में तन्वी सामना अमेरिका की 34 वर्षीय शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेइवेन झांग से होगा।

Next Post

डेल्टा रैंकिंग में रामपुर बघेलान विकासखंड प्रथम

Sun Jun 29 , 2025
सतना।नीति आयोग की मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग में सतना जिले के विकासखण्ड रामपुर बाघेलान ने मध्य भारत जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि व बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में विकासखंड की बहुआयामी प्रगति का परिणाम है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी और […]

You May Like