सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र की एक होटल का मामला: लव जिहाद के आरोप बेबुनियाद, कंबल बेचने आए थे युवक-युवती- पुलिस

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड इलाके के एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर उठे लव जिहाद के आरोपों को पुलिस ने शुरुआती जांच में खारिज कर दिया है. छोटी ग्वालटोली पुलिस का कहना है कि दोनों कंबल बेचने के लिए शहर आए थे और मामले में किसी तरह की साजिश या जबरन धर्मांतरण जैसी बात सामने नहीं आई है.
जैन होटल के कमरे में जयपुर का रहने वाला एक युवक एक हिंदू युवती के साथ ठहरा था.

सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद युवक को थाने ले आए. जांच में सामने आया कि युवक ने होटल में अपनी सही पहचान संबंधी दस्तावेज जमा किए थे. मामले में थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि युवती के पास मोबाइल फोन भी नहीं था और पूछताछ में दोनों ने खुद को रोज़गार के सिलसिले में कंबल बेचने के लिए इंदौर आना बताया. किसी तरह का दबाव, बहलाना या गलत मंशा सामने नहीं आने के बावजूद एहतियात के तौर पर युवती को सेल्टर हाउस भेजा गया है. वहीं शांति व्यवस्था को देखते हुए युवक के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई है.

Next Post

कार में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने चाणक्यपुरी चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी का खुलासा किया. पुलिस ने एक कार को रोका, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कार नम्बर एमपी 09 एएफ में 19 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी […]

You May Like