इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने चाणक्यपुरी चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी का खुलासा किया. पुलिस ने एक कार को रोका, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कार नम्बर एमपी 09 एएफ में 19 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 176.28 लीटर और कीमत लगभग 1,08,900 रुपए थी.
आरोपियों के पास शराब का वैध परमिट नहीं था. पुलिस ने आरोपी विजय राठौर उम्र 25 वर्ष, ग्राम ब्रम्हकुंड, जिला धार को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. कार और शराब को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दंडोतिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
