इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर एक महिला के साथ मारपीट करने और बेल्ट से हमला करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.
घटना की सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. यहां एक व्यक्ति सड़क पर उत्पात मचा रहा था और एक महिला के साथ विवाद करते हुए बेल्ट से हमला करने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपी की पहचान महेश चटर्जी के रूप में की है. उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया.
सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी…
सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
विजय नगर थाना प्रभारी, चंद्रकांत पटेल
