फ्लाईओवर से गिरे युवक की मौत 

जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार लॉर्डगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीताल फ्लाईओवर से एक व्यक्ति नीचे सड़क पर गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने तत्काल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वर्तमान में मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

बीएचईएल में हिंदी ई-पत्रिका ‘उद्भव’ का विमोचन

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केन्द्र द्वारा प्रकाशित वार्षिक हिंदी ई-पत्रिका ‘उद्भव’ के चौथे अंक का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी, प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू, कीर्ति सिंह, संजय कुमार शर्मा सहित […]

You May Like