बीएचईएल में हिंदी ई-पत्रिका ‘उद्भव’ का विमोचन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केन्द्र द्वारा प्रकाशित वार्षिक हिंदी ई-पत्रिका ‘उद्भव’ के चौथे अंक का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी, प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू, कीर्ति सिंह, संजय कुमार शर्मा सहित पत्रिका से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सिंह ने ‘उद्भव’ के नवीन अंक के प्रकाशन पर संपादकीय टीम एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रसार-प्रचार के महत्व पर बल देते हुए संगठन में आधिकारिक तथा रचनात्मक कार्यों में हिंदी के उपयोग को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

Next Post

दिनदहाड़े बाइक लूट, मारपीट कर लुटेरे फरार; पुलिस के हाथ खाली

Wed Mar 18 , 2026
पांढुरना। नगर के ड्रायटेक कंपनी में काम करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे युवक को ग्राम तिगांव के पास चौपहिया वाहन से आए लूटेरों ने बूरी तरह मारपीट कर उसकी बाइक छिनकर भाग गए, पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से लूटेरों की […]

You May Like