भोपाल। राजधानी में कैदियों को विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों एवं स्थानीय कर्मचारियों की जांच, परामर्श एवं उपचार दिया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ आफरीन आलम, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा पटेल , मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र बैरागी ,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज मोदी , शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ जी एस अर्गल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा श्रीवास्तव , नेत्र सहायक सुश्री रेणु शर्मा ने सेवाएं दी। शिविर में 922 लोगों ने विभिन्न विभागों की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से बंदियों के स्वास्थ्य हितों किए शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
