
इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से नगदी और ताश पत्ते जब्त किए हैं.
देर रात नानक नगर रिंग रोड पर कार्रवाई करते हुए सतीश परमार, जमुनालाल कुशवाह, गोपाल कुशवाह, राहुल सोलंकी और करण सिंह को ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा. मौके से 9500 रुपए नगद और ताश पत्ते जब्त किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
