सतना में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

सतना: जिले में आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल के साथ परेड का निरीक्षण किया। जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी व स्काउट गाइड की कुल 11 टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और सशस्त्र बल ने राष्ट्रगान की धुन पर हर्ष फायर किया।

समारोह में पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश लाइव प्रसारित किया गया, जिसे नागरिकों ने सराहा। कलेक्टर ने जिले की विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिजनों व लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।इस अवसर पर 47 विद्यालयों के करीब 2 हजार बच्चों ने सामूहिक पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय, सेंट माइकल और दिल्ली पब्लिक स्कूल को पुरस्कृत किया गया।

परेड आर्म्ड वर्ग में जिला पुलिस महिला संवर्ग प्रथम, पुरुष वर्ग द्वितीय और विशेष सशस्त्र बल को तृतीय स्थान मिला। अनआर्म्स वर्ग में स्काउट गाइड दल प्रथम रहा।
समारोह में सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव शर्मा ने किया।

Next Post

विद्यालयीन बच्चों के साथ कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने किया भोजन

Sat Aug 16 , 2025
सतना:सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार यस ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाईस्कूल सिविल लाइन पहुंचकर विद्यालयीन बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने सभी विद्यालयीन बच्चों और विद्यालय के स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना […]

You May Like