
*दिव्यांगजनो ने प्रतियोगिताओ में दिखाया हुनर*
ग्वालियर। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा ग्वालियर, चंबल संभाग के तत्वावधान में दर्पण कालोनी स्थित मिनी स्टेडियम में दिव्यांगजनो के लिए रीडिंग राइटिंग, शुद्ध वाचन लेखन, संगीत एवं सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें मुरेना, आत्म ज्योती कन्या विद्यालय, माधव अंधाश्रम, शासकीय श्रवण बाधित एवं जिला दृष्टि बाधित मुरार के दिव्यांग प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हूऐ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं वरिष्ठ समाजसेवी व राष्ट्रीय सशक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी थे। नारायण सिंह कुशवाह ने उपस्थित सभी दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिव्यांग जनों के प्रति सहानुभूति रखते हूऐ दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कईं कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। ग्वालियर में दृष्टिहीन दिव्यांगजनों के लिए नवीन छात्रावास बनाये जाने हेतू शीघ्र ही प्रस्ताव पारित किया जायेगा एवं दिव्यांग जनों की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि किए जाने हेतू अगली केबिनेट की बैठक में शीघ्र निर्णय लिए जाने की भी बात कही। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सतीश जाटव थे। इस मौके पर महेन्द्र पचोरी, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अलका झबर, माधव अंधाश्रम से श्रीमति सुनीता सक्सेना, मुकुंद यादव , शोभित दुवे आदि उपस्थित थे।
