15 तक बंद रहेगा समपार, इन रास्तों से निकलें वाहन

जबलपुर: नरसिंहपुर स्टेशन के पास समपार क्रमांक 278 ‘Spl’ (किमी 906/30-32) पर ट्रैक अनुरक्षण और टर्नआउट स्लीपर नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके चलते 5 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 15 अक्टूबर शाम 6 बजे तक उक्त समपार से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे के अनुसार इस दौरान वाहन चालक रोड ट्रैफिक गेट क्रमांक 277 LHS, 276 ROB और बायपास रोड का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से बंद समपार से आवागमन न करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Next Post

घर से लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक चोरी

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर. छावनी के मोराई मोहल्ले में घर से अज्ञात बदमाश लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक चोरी कर ले गया. अर्जिता श्रीवास्तव उम्र 22 साल की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. अर्जिता ने बताया कि सुबह 6.30 से 9 बजे के बीच बदमाश […]

You May Like