घर से लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक चोरी

इंदौर. छावनी के मोराई मोहल्ले में घर से अज्ञात बदमाश लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक चोरी कर ले गया. अर्जिता श्रीवास्तव उम्र 22 साल की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
अर्जिता ने बताया कि सुबह 6.30 से 9 बजे के बीच बदमाश घर से आसिस्टफ कंपनी का लैपटॉप, रियल मी 6 आई मोबाइल और बोट कंपनी का पावर बैंक चोरी कर ले गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जनता के बीच विधायक क्यों भड़के?

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली:मोरवा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों की संख्या नगण्य रहने और अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक रामनिवास शाह का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। विधायक ने मंच से कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को तीखे तेवर में कहा था कि काम नहीं […]

You May Like