जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्री की खोई हुई संपत्ति सुरक्षित लौटाकर जीआरपी जबलपुर ने प्रस्तुत की ईमानदारी की मिसाल। सूत्रो के मुताबिक शुक्रवार को लगभग 11 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर जीआरपी स्टाफ को एक लावारिस लैपटॉप बैग प्राप्त हुआ। बैग की जांच करने पर उसमें एचपी कंपनी का लैपटॉप (कीमत लगभग 80,000), चार्जर, स्मार्ट वॉच, यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड, इयरफोन एवं एक जोड़ी उपयोगी कपड़े मिले।
जिसके बाद स्टाफ द्वारा उक्त बैग को तत्काल सुरक्षित रूप से थाने लाकर जमा किया गया तथा बैग के वास्तविक मालिक की तलाश की गई। प्रयासों के उपरांत बैग के स्वामी आकाश यादव पिता भागचंद यादव, 24 वर्ष, निवासी शारदा नगर, रिछाई, बरेला का पता लगाया गया एवं उन्हें थाना उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया।
