नौकरी के नाम पर एमबीए छात्रा के साथ ठगी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नई बस्ती निवासी एक एमबीए छात्रा को ऐयर एशिया ऐयरलाईन कंपनी में ग्राउंड स्टॉफ की नौकरी देने के नाम पर जालसाज ने स्वयं को कंपनी का एचआर बताकर 1,06,250 रुपये हड़प लिए । ठगी का एहसास होने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक सुश्री कंचन रजक (26) निवासी नई बस्ती माढोताल की एमबीए लास्ट ईयर की पढाई कर रही हैं उसने जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में ऑनलाईन फार्म ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी में ग्राउण्ड स्टाफ के लिये आवेदन किया था।

इसके बाद 19 जनवरी 2026 को उसके पास फोन आया कि आप अपने दस्तावेज ऑनलाईन सबमिट करने के लिए कहा गया उसके द्वारा कक्षा 10वी, 12वी, बी. कॉम, आईटीआई डिप्लोमा, आधारकार्ड, पेनकार्ड ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी के वाट्सएप नम्बर के माध्यम से दिया था। 20 जनवरी को ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी के द्वारा नितिन कुमार का मोबाईल नम्बर दिया गया जिनके द्वारा उसकी ऑनलाईन परीक्षा ली जाकर उससे रजिस्ट्रेशन फीस 1250 रुपये लिये जिसकी राशि उसकेे द्वारा गूगल-पे के माध्यम से दी गयी।

इसके बाद ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी के द्वारा एचआर नितिन कुमार का दूसरा मोबाईल नम्बर कम्पनी के द्वारा दिया गया दिया। ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी के द्वारा ट्रेकिंग आईटी नम्बर दी गयी। ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी से पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 12 फरवरी को ज्वाईनिंग लेटर प्राप्त हुआ। ऐयर एशिया ऐयरलाईन कम्पनी के एच. आर. नितिन कुमार के दूसरे मोबाईल नम्बर के माध्यम से उसे अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर चैक करने के लिये लिंक प्राप्त हुयी।

उसके द्वारा वाट्सएप में प्राप्त लिंक को खोलते ही उसके द्वारा दी गयी जानकारी व रकम की जानकारी दिखायी दे रही थी। 18 फरवरी को गुगल पे से 18,500 रुपये व पुन: इसी खाते में 10,000 रुपये भेजा गया। इसके बाद कहा गया की आपकी पोस्टिंग डुमना एयरपोर्ट के लिये ग्राउण्ड स्टाफ मैनेजर की पोस्ट पर किया गया है जिसका इश्योरेंश होना है 17,500 रुपये खाते में डलवा लिए । इसी प्रकार कंपनी द्वारा टु बीएचके फ्लेट व एक कार मय ड्राईवर दिए जाने, कैफेट एरिया समेत अन्य अलग-अलग झांसे देकर नितिन कुमार ने स्वंय को एयर एशिया डिपार्टमेंट का एचआर बता कर विभिन्न एकाउंट नम्बर देकर उससे उक्त एकाउंटो में कुल राशि 1,06,250 रुपये डलवाकर हड़पते हुये धोखाधड़ी की है।

Next Post

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आरोपी-पीडि़त गड्ढे मेंं गिरे

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस तिराहा में ज्वालामुखी रोड पर शराब पीने के रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान आरोपी और पीडि़त दोनों समीप ही गहरे गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर […]

You May Like