जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस तिराहा में ज्वालामुखी रोड पर शराब पीने के रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान आरोपी और पीडि़त दोनों समीप ही गहरे गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक हर्षित शुक्ला 24 वर्ष निवासी नई कन्या शाला के पीछे ज्वालामुखी सिहोरा ने का सेवाराम की होटल में काम करता है बीती रात लगभग 10-15 बजे वह सेवाराम पटेल से काम करके वापस अपने घर जा रहा था.
लगभग 10-20 बजे आसपास जैसे ही पोस्ट आफिस तिराहा में ज्वालामुखी रोड पर आगे पहुंचा कि लखराम मोहल्ला निवासी जतिन कुशवाहा आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर जतिन हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा। मारते पीठते उसे मोहब्बत चाय वाले की दुकान के पास तक लाया और पत्थर उठाकर सिर माथे में चोट पहॅुचा दी वह एवं जतिन दोनों गड्डे में गिर गये जिससे जतिन को भी चोट आ गई।
