उर्वरक की बोरियों का गबन करने,फर्जी सील व हस्ताक्षर करने के मामले में FIR दर्ज

खंडवा। जिला विपणन अधिकारी खंडवा सुश्री श्वेता सिंह के आवेदन पर पद्मनगर थाने में शुक्रवार शाम को उर्वरक की बोरियों का गबन करने एवं बिल्टी पर फर्जी सील व हस्ताक्षर करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज की गई है। यह प्रकरण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी जीवन वर्मा निवासी शिवपुरम कॉलोनी जसवाडी रोड खंडवा तथा मारुति ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कर्मचारी राजेश उर्फ राजू मंडलोई निवासी भगत सिंह चौक घासपुरा खंडवा के विरुद्ध धारा 318(4), 316(5), 388, 336(3), 61 (2) बीएनएस, 3/7 अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

Next Post

साइबर अपराध और मेडिकल नशा सबसे बड़ी चुनौती

Sat Sep 13 , 2025
रीवा। रीवा रेंज के नए डीआईजी हेमंत चौहान ने शनिवार को रीवा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया. कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मीडिया से चर्चा की. 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री चौहान ने कहा कि साइबर अपराध और मेडिकल नशा एक चुनौती है. […]

You May Like