
दमोह.पुलिस द्वारा सैफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कालदगि (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु “SAFE CLICK 2.0” अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत 25 जून 2026 को विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों, ग्राम पंचायतों व सार्वजनिक स्थलों पर उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं व आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई.साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 व राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया.अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों नागरिकों तक जागरूकता संदेश पहुंचाए गए. आमजन से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर अपराध से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें.
दमोह पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा व साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. थाना कोतवाली में
गुरूवार को आनंद कलादगि (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक दमोह व सुजीत सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दमोह से मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया.जिसमें पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे,टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, सूबेदार अभिनव साहू, यातायात दलबीरसिंह मार्को, साइबर सेल अभिषेक पटेल, सौरभ टंडन, थाना कोतवाली, पुलिस लाइन व जिला पुलिस बल दमोह के साथ मोटर साइकिल रैली साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार करते हुए दमोह शहर के मुख्य चौराहों, गढ़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, बैंक चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों से निकाली गई.
*थाना पथरिया में एसडीओपी और टीआई पढ़ाया पाठ*
“सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पथरिया में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में मध्य प्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। स्कूल के बच्चों से रंगोली का आयोजन करवाकर साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया।
थाना बटियागढ़ में कार्यक्रम
“सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बटियागढ़ चौकी फतेहपुर कला में चौकी परिसर में ग्राम के नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई. साइबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया.
2.0 के बारे में टीआई ने बताया
थाना प्रभारी हटा द्वारा में आकाश डांस एकेडमी की छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इन्टरनेट उपयोग की जानकारी दी व सायबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया.
_तेजगढ़ थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान_
थाना प्रभारी तेजगढ़ अरविंद सिंह द्वारा ग्राम परासही में ग्रामीण जनों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने हेतु समझाइश दी गई.साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी व साइबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया. सैफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.दमोह पुलिस द्वारा आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन व राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया.
