
दमोह. देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सूखी पिपरिया गांव में बंधक बनाकर साढ़े 12 लाख रुपए की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार शाम दमोह एसपी आनंद कलादगि (भापुसे) ने सीएसपी एचआर पांडे व टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया गया। इस मामले में चार आरोपी फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। जिन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी आनंद कलादगि ने बताया कि 4 जुलाई की रात सूखी पिपरिया गांव निवासी विजय जैन के घर छह आरोपियों के द्वारा घर में घुसकर कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवरात
लूट लिए गए थे। इस घटना में चार आरोपी घर के अंदर घुसे थे और दो आरोपी घर के बाहर पहरा दे रहे थे।घटना की शिकायत पीड़ित के द्वारा नरसिंहगढ़ चौकी में दर्ज कराई गई। मेरे और डीआईजी सागर शशीन्द सिंह चौहान, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया द्वारा घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से जानकारी ली गई थी। जिसके बाद 30 पुलिस कर्मियों की 8 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थी।
*साइबर सेल सहित बनाई गई थी विशेष टीमें*
सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। साइबर सेल दमोह का भी विशेष योगदान रहा। पुलिस को रविवार सुबह दमोह निवासी शंकर पिता राजेश यादव और राहुल पिता नन्हे भाई अहिरवार को बटियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपियों के पास से लूटे गए 42 ग्राम सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, देसी कट्टा, कटर और घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद की गई है.कुल साढ़े आठ लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। इस मामले में दो और नामजद आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिसमें दीपू बंसल और रानू पटेल शामिल हैं. इसके अलावा दो अन्य आरोपी है। घर के अंदर लूट करने के लिए शंकर यादव,राहुल अहिरवार,दीपू बंसल और रानू पटेल घुसे हुए थे. इन्होंने विजय जैन और उनकी पत्नी को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. जबकि दो अन्य आरोपी घर के बाहर खड़े हुए थे. इन दो अन्य आरोपियों के नाम आरोपी नहीं जानते हैं.कुल साढ़े 12 लाख रुपए की लूट की घटना हुई थी।
*डकैती की धारा भी जुड़ेगी*
एसपी ने बताया फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में डकैती की धारा भी जोड़ी जाएगी। सभी आरोपियों ने गैंग बनाकर घटना को अंजाम दिया है जो इसमें माहिर हैं। सभी चार नामजद आरोपी पहले से ही आदतन अपराधी है। जिसमें शंकर यादव के पुराने 17 अपराध हैं, राहुल अहिरवार के तीन अपराध हैं, दीपू बंसल के 14 अपराध हैं, रानू पटेल के आठ पुराने अपराध हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इनाम बढ़ाने के लिए आईजी सर को पत्र भी लिखा जाएगा।
*इनका रहा योगदान*
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे मार्गदर्शन में निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय थाना प्रभारी थाना दमोह देहात,उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी चौकी प्रभारी नरसिहगढ, पटेरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, उप निरीक्षक नीतेश जैन, उप निरीक्षक विक्रम दांगी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल,सउनि रमाशंकर मिश्रा, प्र.आर वीरेन्द्र सिह,राधेश्याम परिहार, विजय बहादुर,प्रकाश चंद, सचिन नामदेव, सूर्यकांत पाण्डेय, संजय पाठक , महेश यादव, साइबर सौरभ टंडन,राकेश अठ्या, राधेश्याम मिश्रा, शेख लतीफ, आरक्षक नीलेश लोधी, राहुल राजपूत, नरेन्द्र सिह, मयंक दुबे , रोहित सिंह , कुलदीप ठाकुर , आशुतोष नामदेव , अनिरुद्ध दांगी , कमलेश पटेल , आकाश पाठक , इंद्रजीत सिह , रूपेश यादव , विमल झारी , कमल ठाकुर , लोकेश पवार , शहबाज खान , ओमप्रकाश रैकवार , अरुण गुर्जर , गौरव मिश्रा , रामकृष्ण लोधी , रामकुमार ठाकुर , ब्रज पटेल , सैनिक बबलू दुबे , आरक्षक चालक लवकुश तिवारी , एन आर एस राजा खान सहित समस्त पुलिस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.
