
बनखेड़ी। बांसखेड़ा मैदान में जारी बनखेड़ी प्रीमियर लीग (बीसीएल), जिसे स्थानीय लोग बनखेड़ी का आईपीएल भी कहते हैं, के चतुर्थ दिवस पर दर्शकों ने रोमांच से भरे तीन मुकाबले देखे। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और चौकों-छक्कों की बरसात से मैदान में उत्साह चरम पर रहा।
पहला मैच: ठेनी स्टार्स vs माल्हनवाड़ा टाइगर्स
पहले मुकाबले में ठेनी स्टार्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 176 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी माल्हनवाड़ा टाइगर्स की टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी।
ठेनी स्टार्स के शाहबीर शाह ने 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली
शानदार प्रदर्शन के लिए शाहबीर शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच: माल्हनवाड़ा टाइगर्स vs जिला भोखेड़ी
दिन के दूसरे मैच में माल्हनवाड़ा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 129 रनों का लक्ष्य दिया।
जिला भोखेड़ी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर सिर्फ 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
जिला भोखेड़ी की ओर से साकेत को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरा मैच: ठेनी स्टार्स vs जिला भोखेड़ी
दिन के अंतिम मुकाबले में जिला भोखेड़ी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रनों का लक्ष्य रखा।
जिसे ठेनी स्टार्स ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी दिखाते हुए 9.4 ओवर में हासिल कर लिया।
शानदार प्रदर्शन पर कपिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
माल्हनवाड़ा टाइगर्स के ऑनर नाखुश लगातार मिली करारी हार के बाद
टीम के ऑनर रामसेवक पटेल और सुजान पटेल टीम के खेल से खासे नाखुश नज़र आए।
टीम के प्रदर्शन पर पुनर्विचार की उम्मीद जताई जा रही है।
दर्शकों ने उठाया मज़ा
तीनों मैचों में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हुई और मैदान में मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया
मैन ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट के अंत में मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार
तिवारी टीवीएस के संदीप तिवारी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
