ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत देवरा रोड पर रांग साइड से आ रहे एक ओव्हर लोड ट्रेक्टर ट्राली ने सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मारदी इस घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए घायलो में मुकेश गुप्ता निवासी गोटेगांव, नंदा नायक, रश्मि गुप्ता, शरद गुप्ता घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सभी कैमोर में एक अंतिम संस्कार में शामिल हो कर वापस लौट रहे थे इसी समय यह दुर्घटना घटित हुई।

Next Post

ट्रेफिक पुलिस ने दिखाई मानवता दुर्घटना में गंभीर घायल को वाहन से पहुंचाया जिला चिकित्सालय

Wed Dec 10 , 2025
झाबुआ। ट्रेफिक पुलिस प्रभारी कमल मिंदल ने बताया कि 10 दिसंबर, बुधवार शाम को शहर में ड्यूटी के दौरान उन्हें मोटरसाईकिल दुर्घटना में एक घायल व्यक्ति दिखाई दिया, जो दर्द से कहराने पर ट्रेफिक पुलिस की टीम ने घायल व्यक्ति की मद्द कर तत्काल यातायात पुलिस के मोबाईल वेन से […]

You May Like