ग्वालियर: साईं बाबा मंदिर पर एक दर्शनार्थी महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला दर्शन करने मंदिर गई थीं, लेकिन लौटकर घर पहुँचने पर उन्हें अपनी 14 ग्राम की सोने की चेन गायब मिली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
दो महिलाएं इस महिला के पास आईं। एक ने शॉल डालने का बहाना किया और दूसरी ने मौके का फायदा उठाकर चेन निकाल ली।मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की घटना ने वहां आने वाले लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
