राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि को प्रवेश द्वार पर रोका, हंगामा

धक्का-मुक्की में टूटा चश्मा, समर्थकों ने जताया उग्र विरोध

 

जबलपुर। रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आयोजित 3 संभागों की बैठक के पूर्व उस वक्त हंगामा हो गया जब राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि को कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मी द्वारा रोक दिया गया। श्रीमति वाल्मीकि बैठक में शामिल होने पहुंचीं थीं। जैसे ही उन्हें रोका गया तो राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि बिफर गईं और सुरक्षा गार्ड पर पूरा आक्रोश उतारने लगीं। वहीं कार्यालय में भाजपा नेताओं का पूरा जमघट रहा जिस कारण बहुत भीड़ थी।

हालात ये हुए कि हंगामे के दौरान राज्यसभा सदस्य का चश्मा टूटकर नीचे गिर गया। बस फिर क्या था उनके समर्थकों व उन्होनें खुद पूरा गुस्सा उस सुरक्षा गार्ड पर उतार दिया। हालात झूमाझपटी के बन गए। जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस विवाद का पता चला उन्होनें तत्काल मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। इसके बाद सुमित्रा वाल्मीकि बैठक में शामिल होनें चलीं गईं। सोशल मीडिया में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी खूब वायरल हुआ जिसमें स्पष्ट देखा जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य गार्ड पर कितना आक्रोश व्यक्त कर रहीं हैं।

 

इसके पहले भी हो चुकीं हैं शिकार

ये पहला मौका नहीं है जब भाजपा के कार्यक्रम में उन्हें गार्ड ने पहचानने से इंकार करते हुए गेट पर रोका हो इसके पहले भी वे इस घटनाक्रम का शिकार हो चुकीं हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को रानीताल स्थित संभागीय कार्यलय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और सख्ती भी बरती जा रही थी।

Next Post

प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : नड्डा

Mon Aug 25 , 2025
संभागीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक   जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना के परिप्रेक्ष्य में रानीताल स्थित पार्टी के संभागीय कार्यालय में महाकोशल संभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी […]

You May Like