शांति समिति की बैठकें: त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान

छतरपुर। आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

मुख्यालय स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल सहित जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित इन बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान आगामी पर्वों के समय, स्थान एवं स्वरूप संबंधी जानकारी साझा की गई तथा सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

बैठक में समिति सदस्यों ने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं समन्वय संबंधी सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट सामने आने पर प्रतिक्रिया न दें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें।

शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी के लिए छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 अथवा संबंधित थाने से संपर्क करने की अपील की गई है।

Next Post

श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों का ISRO इंटर्नशिप के लिए चयन

Tue Aug 26 , 2025
छतरपुर। चौका गांव स्थित श्री कृष्णा विश्वविद्यालय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस अभियांत्रिकी विभाग के दो मेधावी छात्र आयुष और अथर्व का चयन प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। दोनों छात्र 22 सप्ताह की इस इंटर्नशिप के दौरान […]

You May Like