प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : नड्डा

संभागीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक

 

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना के परिप्रेक्ष्य में रानीताल स्थित पार्टी के संभागीय कार्यालय में महाकोशल संभाग की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रही। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन सभी को दिया और साथ ही संगठन को मजबूती देने के साथ प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया। बैठक में शीर्ष नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास पर भी मंथन किया गया। इस मौके पर भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत संभाग के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Next Post

नौढ़िया के तालाब में दो मगरमच्छों के आने से फैली दहशत

Mon Aug 25 , 2025
सीधी। कलेक्टोरेट के पीछे ग्राम पंचायत नौढ़िया के तालाब में दो मगरमच्छों के आने से लोगों में भारी दहशत है। यह मगरमच्छ यहां करीब एक पखवाड़े से देखे जा रहे हैं।सूचना मिलने पर वन विभाग एवं सोन घड़ियाल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची लेकिन आहट पाकर मगरमच्छ तालाब के […]

You May Like