सीहोर। संभागायुक्त संजीव सिंह ने ग्राम मोगराराम में प्याज एवं लहसुन उत्पादक किसानों से संवाद कर उत्पादन क्षमता तथा विपणन व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. किसानों से प्याज एवं लहसुन के वैज्ञानिक भंडारण, फसल का रकबा बढ़ाने की संभावनाओं, कम पानी में अधिक उत्पादन लेने की तकनीकों तथा मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई के लाभों पर चर्चा की. उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती पद्धतियां अपनाने, लागत कम करने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभागीय मार्गदर्शन लेने की बात कही. निरीक्षण के दौरान सीईओ सर्जना यादव, उद्यानिकी विभाग के जिला अधिकारी जगदीश मुजाल्दा आदि उपस्थित थे.
