विधायक राय ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

श्यामपुर। गुरुवार को विधायक सुदेश राय ने ग्राम सोठी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. इस दौरान सरपंच रीना बृजेश अहिरवार एवं पंचों व ग्रामवासियों द्वारा विधायक सुदेश राय का स्वागत कर सामुदायिक भवन की सौगात देने पर आभार माना. विधायक सुदेश राय ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा भी की और शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व सांसद द्वारा ग्राम विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. विधायक निधि के माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा बनाए जाने वाला सामुदायिक भवन सुविधाजनक होगा. सुरक्षित खिड़की दरवाजों के साथ लेट बाथ और बिजली की भी समुचित व्यवस्था रहेगी. जिससे धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम आसानी से होंगे. कार्यक्रम में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बना रही सरकार: वर्मा

Fri Feb 6 , 2026
सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रुपए लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया. नापलाखेड़ी में लोकार्पण अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित थे. इस अवसर […]

You May Like